SAHARSA NEWS

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS विगत 22 से 24 सितंबर तक झारखंड के रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहरसा के सोनू कुमार ने U – 16 मिडल रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता। साथ ही विशाल गुप्ता ने U -18 मिडले रिले में गोल्ड तथा U – 18 , 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। इस आशाय की जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने कहा कि ज्ञात हो कि पिछले 30 वर्षों में सहरसा के कई एथलीट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहरसा की तरफ से बिहार का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन यह पहली बार है की सहरसा के किसी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल लिया है।

श्री धोनी ने बताया कि यह दोनों ही खिलाड़ियों के मेहनत का प्रतिफल है। साथ ही उनके इस सफलता में उनके कोच रोहित राज का भी बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने कहा कि अगर जिला पदाधिकारी और जिला खेल पदाधिकारी का अपेक्षित सहयोग मिलता रहा तो निश्चित रूपेण हम लोग सहरसा से दर्जनों और खिलाड़ी तैयार कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सहरसा जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह आर के सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की, मैंने पूर्व में ही घोषणा किया था कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल लेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा और उन्हें आर्थिक सहयोग भी किया जाएगा। आगामी दिनों में इन दोनों ही खिलाड़ियों को एक शानदार आयोजन कर सम्मानित करने का कार्य जिला एथलेटिक्स संघ करेगी। इस अवसर पर दोनों ही खिलाड़ी को जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *