Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
अररिया

जोगबनी में SSB की ‘तिरंगा यात्रा’ में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार, 10 हजार से अधिक लोग शामिल

By अंग इंडिया न्यूज़
January 4, 2026 2 Min Read
0

प्रिंस कुमार, अररिया: भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी रविवार को पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंग गया, जब 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ ने सीमा सुरक्षा और राष्ट्रवाद का अनोखा उदाहरण पेश किया। एसएसबी कमांडेंट शाश्वत कुमार और जोगबनी प्रभारी चन्दन कुमार के नेतृत्व में गांधी चौक से शुरू हुई यह यात्रा थाना तक पहुँची, जिसमें हाथों में तिरंगा लिए जवान, स्कूली बच्चे और आम नागरिक शामिल हुए।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “तिरंगा हमारी शान है” के नारों से सीमावर्ती क्षेत्र गूंज उठा। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता की भावना जगाना तथा सुरक्षा बलों और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

इस आयोजन में दलगत राजनीति को पीछे रखते हुए फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास और नरपतगंज विधायक देवंती यादव सहित कई जनप्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हुए। जोगबनी नगर परिषद के रानी देवी, पूर्व पार्षद राजू राय, नरेश प्रसाद और व्यापार संघ के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे।

करीब 10 हजार लोगों की भीड़ और दर्जनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने इस यात्रा को उत्सव जैसा बना दिया। प्रमुख शिक्षण संस्थानों जैसे जेनिथ पब्लिक स्कूल, राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर, नोवेल एकेडमी, एमएस इंडियन पब्लिक स्कूल महेश्वरी, उर्मिला पब्लिक स्कूल और सरकारी विद्यालयों के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस आयोजन ने न केवल सीमा पर तैनात जवानों और स्थानीय समाज के बीच भाईचारे को मजबूत किया, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल को भी मैत्री और सौहार्द का सकारात्मक संदेश दिया। सुरक्षा बलों ने यह साबित किया कि वे सीमाओं के रक्षक होने के साथ-साथ सामाजिक एकता के सूत्रधार भी हैं।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

आयुष हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित

Next

जमुई की स्टेज पर आराध्या ने बिखरे डांस का जलवा, जताया हर्ष

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme