जमुई की स्टेज पर आराध्या ने बिखरे डांस का जलवा, जताया हर्ष

सहरसा, अजय कुमार : जमुई शहर स्थित महावीर वाटिका स्थित महावीर वाटिका में आयोजित बिहार स्टेट सिंगिंग डांस कंपटीशन में नन्ही परी आराध्या ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। महावीर चौक निवासी व्यवसायी राजकुमार गुप्ता की पौत्री व आभिषेक गुप्ता की पुत्री आराध्या ने स्टेज पर अपनी कला के माध्यम से बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आराध्या के कला प्रदर्शन को देखकर आयोजकों ने उन्हे पुरस्कृत कर सम्मानित किया। परिजनों ने बताया कि आराध्या बचपन से पढ़ाई लिखाई में अव्वल है वही बचपन से ही गीत संगीत व कला के प्रति समर्पित रही है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन से उनके माता पिता दादा दादी सहित सगे संबंधी एवं परिजनों ने आराध्या को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *