अररिया में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त

अररिया, प्रिंस कुमार : अररिया जिले में अवैध बालू और मिट्टी खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को अररिया, फारबिसगंज और कुर्साकांटा क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें नहर किनारे अवैध रूप से खनन व परिवहन करते पाए गए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। खान निरीक्षक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अररिया थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर (निबंधन संख्या BR38GA-4022) और कुर्साकांटा थाना क्षेत्र से एक अन्य ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिन्हें बिहार खनिज नियमावली 2024 के तहत जब्त कर संबंधित थानों को सौंप दिया गया है।

दोनों मामलों में कुल ₹2.07 लाख का शमन शुल्क और खनिज मूल्य के रूप में दंड अधिरोपित किया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 445 छापेमारी, 74 वाहनों की जब्ती, तीन प्राथमिकी दर्ज और ₹1.09 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है। प्रशासन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *