Ambedkar Jayanti

Ambedkar Jayanti: जन सुराज जिला कार्यालय, पूर्णिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Ambedkar Jayanti

पूर्णिया: Ambedkar Jayanti आज जन सुराज जिला कार्यालय, पूर्णिया में भारत रत्न, संविधान निर्माता, समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशिता के मार्ग को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिबद्धता जताई। जन सुराज का मानना है कि डॉ. अंबेडकर द्वारा स्थापित मूल्यों को आत्मसात कर ही एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *