ARARIA NEWS : वोटर वेरिफिकेशन के नाम पर नागरिकता छीनने का प्रयास किया जा रहा: मांगल लाल मंडल

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : राजद के प्रदेश अध्यक्ष मांगल लाल मंडल का रविवार को अररिया जिले के रामपुर में स्वागत किया गया। फुलपरास से पूर्णिया जाते समय उन्होंने यहां रुककर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। देश को बचाने का आह्वान मंडल ने वोटर वेरिफिकेशन को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसके नाम पर नागरिकता छीनने का प्रयास किया जा रहा है और राजद इसे किसी भी स्थिति में सफल नहीं होने देगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से देश बचाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए मोदी सरकार को हटाना होगा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनानी होगी। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया

इस कार्यक्रम में राजद नेता अविनाश आनंद ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर राजद प्रखंड महासचिव नौशाद आलम, जिलाध्यक्ष मनीष यादव, वाहिद अंसारी, क्रांति कुंवर और व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे सहित कई नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *