ARARIA NEWS

ARARIA NEWS: फारबिसगंज रामनवमी विशाल रथयात्रा को लेकर आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ डीएसपी ने की बैठक

ARARIA NEWS

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS फारबिसगंज शहर में आगामी 5 अप्रैल को निकलने वाली ऐतिहासिक रामनवमी विशाल रथयात्रा को लेकर रविवार को फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ एक बैठक की । इस बैठक में रथयात्रा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. वही, डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने आयोजन समिति से गानों के सेलेक्शन के साथ साथ रुट के बारे विस्तृत जानकारी ली.फारबिसगंज में होनेवाली रामनवमी रथ यात्रा को लेकर समिति के सदस्यों ने डीएसपी को ज्ञापन भी सौंपा।

आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि 05 अप्रैल को होनेवाली रथयात्रा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी से मिलकर कार्यक्रम में विधि व्यवस्था, रुट चार्ट, रथ यात्रा के दौरान बजने वाले गानों आदि पर चर्चा किया गया। वही, इस मौके पर लाइसेंस धारी बाबा मथुरा दास, मनोज सोनी, भावेश दिलखुश, प्रेम केशरी, डिंपल चौधरी, अंशु कन्नौजिया, कुमार आयुष उर्फ़ कालू मौजूद रहे ।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *