ARARIA NEWS: गायिका प्रिया मल्लिक ने विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी मंदिर पहुँच कर की पूजा-अर्चना, साधक नानू बाबा से भी लिया आशीर्वाद

अररिया, प्रिंस( अन्ना राय): ARARIA NEWS प्रसिद्ध मैथिली गायिका प्रिया मल्लिक अपनी आगामी मैथिली फीचर फिल्म शुभे हो शुभे के निर्माण से पहले मिथिला की पावन धरती पर शुभ आशीष यात्रा पर निकली है। वही, वह इस यात्रा के तहत सोमवार को विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर अररिया पहुंची.जहां वह मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ली। गायिका प्रिया मल्लिक ने परम पूज्य साधक नानू बाबा से भी आशीर्वाद प्राप्त की.प्रिया मल्लिक ने इस यात्रा को मिथिला की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत के प्रति अपनी श्रद्धा व समर्पण का प्रतीक बताया है।

प्रिया मल्लिक की यह शुभ आशीष यात्रा 13 अप्रैल से शुरू होकर 19 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान वे मिथिला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का दर्शन करेंगी। मां खड्गेश्वरी महाकाली की पूजा-अर्चना के बाद वे साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु के गांव औराही हिंगना पहुंची. जहां वे रेणु जी के परिजनों से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *