कोसी के दियारा क्षेत्र में युवक का शव बरामद ,जांच में जुटी पुलिस

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के पूर्वी कोसी तटबंध अंदर चिड़ैया थाना क्षेत्र के काँटी- कबीरा गांव के बीच बहियार में शुक्रवार की शाम एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कबीरा गांव निवासी 45 वर्षीय ललन चौधरी के रूप में हुई है। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर चिड़ैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी प्रेमचंद्र चौधरी ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।लेकिन प्रथम दृष्टया यह किसी दुर्घटना जैसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *