PURNEA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर मुख्य बाजार के अग्रसेन भवन में प्रभु श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया | किये गए आयोजन के दौरान जहाँ समूचा भवानीपुर बाजार भक्तिमय बना रहा, वहीं जय श्रीश्याम एवं राधे-राधे के गगनभेदी नारों से समूचा शहर गुंजायमान बना रहा | मंगलवार को अहले सुबह आयोजन स्थल पर भव्य रूप से प्रभु श्रीश्याम की जोत जलाने एवं वैदीक मंत्रोचार के साथ आरम्भ हुए कार्यक्रम के दौरान समूचे क्षेत्र के हजारों श्रधालु इसमें हिस्सा लेने पहुंचे थे | अखंड ज्योति एवं भगवान श्रीश्याम के छप्पन भोग के दौरान नजारा बेहद भक्तिमय बना रहा |
श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर श्याम परिवार भवानीपुर एवं श्याम भक्तों के द्वारा विशाल एवं भव्य निशान यात्रा निकाला गया | गाजे-बाजे एवं घोड़ों के साथ निकाले गए भव्य निशान यात्रा में प्रखंड क्षेत्र के अलावे धमदाहा, बिरौली आदि जगहों के श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया | चर्चित एवं ऐतिहासिक भवन देवी मंदिर से निकाली गई भव्य निशान यात्रा नगर पंचायत भवानीपुर के सभी मार्गो से गुजड़ते हुए अग्रसेन भवन पहुंचकर समाप्त हुआ | इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने आयोजन स्थल पर श्याम परिवार के द्वारा आयोजित भंडारा में भी हिस्सा लिया | श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के दौरान निकाली गई भव्य निशान यात्रा में शामिल नर-नारियों के स्वागत के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं के द्वारा पानी एवं अन्य पेय पदार्थों की व्यवस्था भी किया गया था | इस दौरान समूचे भवानीपुर का माहौल आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना रहा | आयोजन को सफल बनाने में श्याम परिवार भवानीपुर के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग बना हुआ है |

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *