PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा में विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। खेमका ने सदन में पूर्णिया सीमांचल क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए डेवेलपमेंट ऑथोरिटी गठन करने की मांग की। उन्होंने पूर्व प्रखंड के महादलित टोला पलासी महेन्द्रपुर प्राथमिक विद्यालय को यथास्थान रखने तथा महेन्द्रपुर पंचायत स्थित मेहेन्दरपुर कामत पेट्रोल पंप से इलियास के घर तक जर्जर सड़क के पक्कीकरण की याचिका भी सदन में दायर की। विधायक ने शून्यकाल में उन लोगों के परिजनों को सरकारी अनुदान राशि देने की मांग की, जिनकी मृत्यु कोविड के दौरान राज्य के बाहर हुई है। उन्होंने पूर्णिया विधान सभा अंतर्गत नदियों और उप-नदियों में जैविक कचरा और गंदगी की समस्या पर ध्यान दिलाया।खेमका ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन ने अब तक कचरा प्रबंधन के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई है, जिससे नदियों का पानी प्रदूषित और जन जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नमामि गंगे योजना से इस समस्या का समाधान करने का मंत्री से आग्रह किया। विधायक ने दावा किया कि एनडीए की सरकार में पूर्णिया लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि ईस्ट ब्लॉक के विक्रमपुर में कोसी नदी पर 250 मीटर लंबा तथा रामपुर बेलवा नदी पर 70 मीटर लंबा पुल जल्द ही बनेगा। साथ ही, शहर के जनता चौक रेल गुमटी नंबर 3 पर आरओबी निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई है, जिससे आमलोगों का आवागमन सुगम होगा। Post navigationPURNEA NEWS : श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव से भक्तिमय बना भवानीपुर, जय श्रीश्याम के नारों से गुंजायमान हुआ शहर PURNEA NEWS : रौटा निवासी रेणु झा बनीं भाजपा पूर्णियाँ जिला उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्षोल्लास