फारबिसगंज न्यायिक परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर वर्मा के निधन पर शोक सभा

अररिया, प्रिंस कुमार: फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर वर्मा के आकस्मिक निधन के बाद सोमवार को बार एवं एडवोकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। न्यायिक परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा ने की, जबकि संचालन एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद ने किया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने कौशल किशोर वर्मा के पेशेवर योगदान, कुशलता और मार्गदर्शक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शारदानंद मिश्रा, अनिल सिन्हा, गोपाल प्रसाद मंडल सहित दर्जनों वरिष्ठ अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और बार एसोसिएशन के सदस्य समारोह में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से न्यायिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है और उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *