पटना: पटना में नव वर्ष के अवसर पर बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BSFDC) की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और व्यय सचिव रचना पाटिल द्वारा किया गया, जहां कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने वेबसाइट को बिहार के शूटिंग लोकेशनों, कलाकारों और फिल्म निर्माण से जुड़े संसाधनों को एक ही मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने वाला डिजिटल इकोसिस्टम बताया; उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता की तस्वीरों और विस्तृत जानकारी के जरिए यह प्लेटफॉर्म देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं को बिहार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा, वहीं मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इसे Ease of Doing Business और 2026 तक बड़े डिजिटल सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, कार्यक्रम में विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और धन्यवाद ज्ञापन सामान्य प्रशासन विभाग के महानिदेशक दीपक कुमार सिंह ने किया।
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश









Leave a Reply