पूर्णिया में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ जिला प्रशासन की बैठक, चुनाव आचार संहिता पालन पर दिए गए निर्देश

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार, पूर्णिया में नोडल अधिकारी व्यय अनुश्रवण कोषांग की अध्यक्षता में पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं व्यय प्रेक्षक अंशुल कुमार के निर्देश पर हुई।

बैठक में सभी संचालकों को अवगत कराया गया कि जिले में 6 अक्टूबर 2025 से आचार संहिता प्रभावी है, ऐसे में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा ईंधन की खरीद के समय सम्यक बिल/विपत्र जारी किया जाना अनिवार्य है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जांच के दौरान यदि उड़न दस्ता दल (FST) संबंधित प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *