SAHARSA NEWS,अजय कुमार : आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायत बरियाही के अनुसूचित जाति टोला बनबधा में डॉo अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला विशेष विकास शिविर सरकार आपके द्वारा हर टोला हर परिवार हर सेवा के तहत लोगों को नीतीश सरकार के विकास योजनाओं से लाभान्वित शिविर में उपस्थित लोगों ने विभिन्न तरहों के सेवा का लाभ लिया जिसमें राशन कार्ड आवेदन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन जॉब कार्ड आवेदन बासगीत पर्चा हेतु आवेदन एवं विभिन्न समस्याओं की आवेदन लिया गया एवं निदान भी किया गया। कुछ पदाधिकारी, पंचायत कर्मी अनुपस्थित भी देखा गया। मुखिया संगीता कुमारी पंचायत सचिव सोनाली सहगल जदयू नेता गणेश गौरव वार्ड सदस्य दिनेश यादव आदि उपस्थित थे।