जलालगढ़ में फ़ार्मर रजिस्ट्री कैंप का अपर सचिव ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी के निर्देश

पूर्णिया: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना के अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल ने शनिवार को पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड में संचालित फ़ार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण की प्रगति और कार्य गुणवत्ता का जायजा लिया।

इसके पश्चात जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

अपर सचिव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि फ़ार्मर रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से तेज़ी से पूरा किया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। बैठक में अंचलाधिकारी, डीएसएलआर सदर, अपर समाहर्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *