
वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह तैयारी के बैठक के दौरान Anand Mohan ने कहा Pappu Yadav ने माफी मांग ली है ट्रोल करना ठीक नहीं
पूर्णिया: पूर्णिया के कला भवन में आगामी 23 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह की सफलता को लेकर आयोजन समिति की पहली बैठक परिसदन पूर्णिया में संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने भाग लिया और समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के लिए तीन समितियों का गठन किया – तैयारी समिति, स्वागत समिति और प्रचार समिति। इन समितियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर कार्यों की शुरुआत की गई।