
Eid-ul-Fitr : वसीम कमाली ने कुकरौन अमारी के ईदगाह में अदा की ईद-उल-फित्र की नमाज
Eid-ul-Fitr : बिहार प्रदेश जनता दल यूनाईटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विशेष आमंत्रित सदस्य मो वसीम कमाली ने अपने परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ अपने पैतृक गांव कुकरौन अमारी के ईदगाह में ईद-उल-फित्र की नमाज अदा की। नमाज के उपरांत वसीम कमाली ने उपस्थित समर्थकों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मो मुस्लिम अंसारी, जदयू नेता मो आजम रब्बानी, पूर्व मुखिया अब्दुल बारीक, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मो मनीरूद्दीन नजामी, प्रोफेसर मो शब्बीर आलम अशरफी, और सहायक शिक्षक मो ज़मीर अनवर शामिल थे।
इसके अलावा मो जुल्फिकार अली भुट्टो, मो शाहिद जुल्फिकार, नूर अख्तर हाशमी, मो दानिश अजमल, मो फ़ैज़ अनवर उर्फ बाबू साहब, मो जमशेद आलम, मो इस्लाम अंसारी, मो मेहरबान अंसारी, मो असद आलम, मो छोटू आलम, मो जहांगीर आलम, हाफ़िज़ मो फिरोज आलम, और मौलाना मोहम्मद अकरम समेत सैकड़ों नमाज़ी भी मौजूद रहे।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me