फारबिसगंज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर विवेकानंद जयंती सह पुष्पांजलि समारोह आयोजित

farbisganj-national-youth-day-vivekananda-jayanti-tribute

शीर्षक:

Slug:

फारबिसगंज/अररिया।
रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी मंच के जिला अध्यक्ष किशन शर्मा के नेतृत्व में बूथ संख्या 171 पर स्वामी विवेकानंद जयंती सह पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत और भारतीयता के ब्रांड एम्बेसडर थे। उन्होंने कहा कि जिस भारत का स्वप्न स्वामी विवेकानंद ने देखा था, उसके निर्माण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। जैसे स्वामी विवेकानंद ने विश्व मंच पर भारत और भारतीय संस्कृति का शंखनाद किया था, उसी तरह 163 वर्ष बाद प्रधानमंत्री मोदी भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के प्रयास में लगे हैं।

भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यदि भारत को सही मायनों में जानना है तो स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत्त और उनके विचारों का अध्ययन करना होगा तथा उन्हें आत्मसात कर देश व समाज के लिए सक्रिय योगदान देना होगा।

इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी मंच के जिला अध्यक्ष किशन शर्मा, बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह सहित अन्य वक्ताओं ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नीतीश यादव, संजीव यादव, मुन्ना पासवान, सूरज पासवान, बिक्रम वर्मा, विनोद पासवान, गौरीशंकर शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, अर्जुन साह सहित बड़ी संख्या में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *