PURNIA NEWS

पूर्णिया, वि० सं०: PURNIA NEWS वयोवृद्ध अधिवक्ता स्व० अरविंद प्र० सिंह को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि। इलाज के दौरान दोपहर के लगभग 12:00 बजे पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में हो गया। मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने स्व० सिंह के सम्मान में शोक संवेदना-व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर वयोवृद्ध अधिवक्ता स्व० अरविंद प्र० सिंह के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस मौके पर संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे। इस मौके पर वरीय अधिवक्ता बिभाकर सिंह व कृपाशंकर झा तथा स्व० अरविंद प्र० सिंह के साथ साथ काम करने वाले अधिवक्ता विपिन सिंह व सुतापा ने रुंधे गले से अपने-अपने उद्गार व्यक्त किए। अध्यक्ष ने कहा कि वे फौजदारी और दीवानी दोनों मामले के सिद्धस्थ अधिवक्ता थे। उनका निधन हमारे संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। अध्यक्ष महोदय ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि अरविंद प्र० सिंह 1969 से संघ की सदस्य थे। वे अपने पीछे विधवा पत्नी मंजू सिंह, 2 पुत्र व 1 पुत्री छोड़ गए हैं।

उनका बड़ा पुत्र बैंक ऑफ बड़ौदा,रायपुर में जोनल मैनेजर है। छोटा पुत्र निजी व्यापार करता है। उनकी सभी संतानें शादी-शुदा सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। संध्या 4.00 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर वयोवृद्ध अधिवक्ता स्व० अरविंद प्र० सिंह के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *