अररिया में ठंड से राहत के लिए किन्नर समुदाय के बीच कंबल वितरण, प्रशासन ने जताई संवेदनशीलता

अररिया, प्रिंस कुमार : अररिया जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए किन्नर समुदाय के सदस्यों के बीच कंबल का वितरण किया। यह कार्यक्रम जिला बाल संरक्षण इकाई सह किन्नर कल्याण समिति के अध्यक्ष शंभु कुमार रजक के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें समुदाय के लोगों को ठंड से राहत देने के साथ-साथ उन्हें सरकारी कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और जरूरतमंद किन्नरों को बुनियाद केंद्र के माध्यम से निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक दिलीप कुमार और बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक नवीन कुमार नवीन का सहयोग रहा। कंबल पाकर लाभार्थियों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया और इसे उनके सम्मान व सामाजिक जुड़ाव की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *