PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय के कॉलेज विकास परिषद (सीसीडीसी) एवं मीडिया पदाधिकारी प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह के सुपुत्र आयुष राज ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) में 97 परसेंटाइल हासिल कर विश्वविद्यालय और जिले को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में मिली सफलता को आयुष की मेहनत, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आयुष राज एनआईटी त्रिची से बीटेक कर चुके हैं, जहां उन्होंने 9.2 सीजीपीए के साथ उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन किया था और वर्तमान में पिछले चार वर्षों से इंजीनियरिंग क्षेत्र में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मी और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। विश्वविद्यालय परिवार ने आयुष राज को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *