PURNEA NEWS: जन सुराज पार्टी ने अमौर में सदस्यता अभियान चलाया, बिहार में बदलाव का किया आह्वान

PURNEA NEWS विमल किशोर सिंह: जन सुराज पार्टी ने नगर पंचायत अमौर के हलालपुर सिरटोल में सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान की अध्यक्षता जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष बायसी, प्रोफेसर सफीक आलम रब्बानी ने की, जबकि संगठन के मुख्य प्रवक्ता विमल किशोर चौधरी ने इसे नेतृत्व प्रदान किया। बैठक में जिला सचिव साहबुजमा भारतीय, महिला प्रखंड अध्यक्ष मोमिया सोरेन और अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सदस्यता अभियान के दौरान, प्रशांत किशोर के विचारों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि अगर जन सुराज पार्टी बिहार में सत्ता में आती है, तो राज्य में पांच महत्वपूर्ण बदलाव होंगे – युवाओं का पलायन रुक जाएगा, बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन मिलेगी, महिलाओं को सस्ता ऋण मिलेगा, बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा मिलेगी और किसानों को बेहतर कृषि लाभ मिलेगा। इस दौरान, दर्जनों लोगों ने जन सुराज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली और पार्टी के कार्यक्रम को समर्थन दिया। बैठक में पार्टी के अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर