BIHAR POLITICS ; जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। किशोर ने नीतीश कुमार की बार-बार राजनीतिक पाला बदलने की आदत और सत्ता से चिपके रहने की मानसिकता को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार का हाल कुछ ऐसा हो गया है कि शरीर थक चुका है, दिमाग काम नहीं करता, लेकिन कुर्सी नहीं छोड़नी चाहिए।” उनका कहना था कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें कुर्सी दे देते हैं, तो ठीक है, वरना लालटेन से ही काम चला लेंगे, क्योंकि उन्हें किसी भी हालत में सत्ता चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि इस चुनाव में नीतीश कुमार को ऐसा हटा दें कि वे न तो लालटेन पर लटक पाएं, न ही कमल पर बैठ सकें। किशोर ने यह भी कहा कि अगर जदयू को एक भी सीट मिलती है, तो नीतीश कुमार कहीं न कहीं सत्ता में बने रहेंगे, जो आने वाले पांच वर्षों तक बिहार की जनता के लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है।
BIHAR POLITICS ; प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, सत्ता की भूख पर उठाए सवाल
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।
हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -

