PATNA NEWS । जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। बिहार सत्याग्रह आश्रम में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि जदयू 25 साल से सत्ता में है, लेकिन 4 महीने पुराना जन सुराज उससे कहीं अधिक मजबूत संगठन है।

प्रशांत किशोर ने 2015 का किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब वे नीतीश के चुनाव प्रचार के लिए बिहार आए थे, तब जदयू की कमजोर संगठनात्मक स्थिति को लेकर चिंता जताई थी। “लेकिन नीतीश जी ने इसे भ्रम बताया। बाद में श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में बुलाई गई पार्टी की बैठक में मुश्किल से 3000 लोग जुटे,” उन्होंने कहा।

पीके ने दावा किया कि जन सुराज की हर बैठक में, चाहे वह महिलाओं की हो या युवाओं की, 3000-4000 लोगों की भागीदारी होती है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा जदयू के मुकाबले कहीं बेहतर है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *