PURNEA NEWS। दिवंगत डॉ. सोनी यादव को विधायक खेमका ने दी श्रद्धांजलि

PURNEA NEWS। गुलाबबाग हांसदा निवासी दुर्गा यादव की पुत्री डॉ. सोनी यादव की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु पर विधायक विजय खेमका ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री खेमका ने कहा कि डॉ. सोनी यादव के असामयिक निधन से पूर्णिया के चिकित्सा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। दुर्घटना में उनके साथ चार अन्य लोगों की मृत्यु ने इस त्रासदी को और भी गंभीर बना दिया है।

विधायक ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *