सरडीहा दुर्गा मंदिर से लाखों के जेवरात की चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सहरसा, अजय कुमार : जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा पंचायत डीडी उच्च विद्यालय मैदान परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर मां दुर्गा को चढाई गई लाखों रूपए मूल्य की चांदी का मुकुट , चांदी का झाप, सोने की माला सहित अन्य सोने के जेवरात चोरी कर लिया गया।

इस बीच चोरो ने मौके फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वहीं सरडीहा निवासी ठाकुर राजवीर सिंह ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। थाना में दिए आवेदन में उसने कहा है कि अज्ञात चोरों द्वारा पहले मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उसके बाद शीशे को खोलकर अंदर प्रवेश कर मां दुर्गा पर भक्तो द्वारा चढाई गई सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर लिया।

हालांकि की घटना की सूचना बख्तियारपुर थाना को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *