भवानीपुर मछली बाजार में शराब के नशे में युवक का गला हसुआ पर कटने से गंभीर रूप से घायल

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर मछली बाजार में मंगलवार को शराब के नशे में मछली खरीदने आए डब्लू यादव का गला गंभीर रूप से कट गया। युवक नशे की हालत में मछली काटने वाले हसुआ पर गिर गया, जिससे मछली बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

डब्लू यादव के साथ मछली खरीदने आए उनके पुत्र नीतीश कुमार और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सीएचसी भवानीपुर पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।

घटना के वक्त भवानीपुर थाना के अवर निरीक्षक विकास कुमार भी मौके पर पहुंचकर जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में डब्लू यादव अचानक लड़खड़ा कर हसुआ पर गिर गए, जिससे यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *