KATIHAR NEWS : पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को छात्र जदयू कटिहार ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च

KATIHAR NEWS,किशन भारद्वाज : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने समूचे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस दुखद घटना के विरोध में एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु छात्र जनता दल यूनाइटेड कटिहार द्वारा एक शांति कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च छात्र जदयू कटिहार के जिला अध्यक्ष श्री विशाल राज जी के नेतृत्व में शहर के पानी टंकी चौक से शुरू होकर शहीद चौक तक निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में छात्र कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने इस श्रद्धांजलि यात्रा में भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया। कैंडल मार्च के दौरान भारत माता की जय, शहीदों अमर रहें और आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विशाल राज जी ने कहा कि, “देश के सपूतों की शहादत को हम कभी नहीं भूल सकते। हम केंद्र और राज्य सरकार से मांग करते हैं कि शहीदों के परिजनों को समुचित आर्थिक सहायता एवं सरकारी सुविधा दी जाए और साथ ही ऐसे आतंकी हमलों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।”

वहीं छात्र जदयू के सक्रिय सदस्य श्री अंकित राज जी ने कहा कि, “देश में शांति और स्थायित्व बनाए रखने के लिए आतंकवाद का समूल नाश जरूरी है। सरकार को इस दिशा में निर्णायक कदम उठाने चाहिए।” कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशाल राज जी, अंकित कुमार जी, शिवम् जी, कुंदन जी, गोलू जी, करण जी, आदित्य जी, नीतीश जी एवं अन्य पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से छात्र जदयू कटिहार ने यह संदेश दिया कि पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *