PURNEA NEWS ; एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने पूर्णिया के चूनापुर में अंतरिम टर्मिनल के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। 33.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह टर्मिनल सीमांचल क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।
परियोजना अनुमानित लागत 44.15 करोड़ से 23 प्रतिशत कम पर स्वीकृत की गई है। AAI ने इस निर्माण के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
नए एयरपोर्ट से पूर्णिया, कोसी सीमांचल, भागलपुर, साहिबगंज और पूर्वी नेपाल के यात्रियों को हवाई यातायात की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—”जनता की नज़र से, जनता के लिए।”
Leave a Reply