पूर्णिया

MAHASHIVRATRI 2025 : विधायक विजय खेमका ने महाशिवरात्रि पर शिव पूजा कर मांगा क्षेत्रवासियों के लिए आशीर्वाद

MAHASHIVRATRI 2025 : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विधायक विजय खेमका ने देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के माध्यम से पूर्णिया क्षेत्रवासियों सहित देश की जनता के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। विधायक शिवभक्तों के साथ “हर हर महादेव” की बारात में शामिल हुए और इस पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विधायक की इस धार्मिक भागीदारी से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। उनकी उपस्थिति से शिव बारात में और अधिक उत्साह का संचार हुआ, जिससे भक्ति का वातावरण और भी ज्यादा सघन हो गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक के साथ मिलकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *