अररिया निबंधन कार्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, अभिलेख फाड़कर लगाए गए नकली दस्तावेज, 10 पर FIR

अररिया, प्रिंस कुमार: अररिया जिला निबंधन कार्यालय में वर्षों से सक्रिय एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जहां सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ कर भू-माफियाओं के हित में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जिला अवर निबंधक कौशल झा की जांच में खुलासा हुआ कि जिल्द संख्या 65 के अभिलेख संख्या 10272 के पृष्ठ 344 से 346 तक के मूल पन्ने हटाकर उनकी जगह नकली पन्ने चिपकाए गए थे और पिछले चार महीनों में इन फर्जी रिकॉर्ड की तीन बार नकल भी जारी की गई।

मामले में नगर थाना में आउटसोर्सिंग कर्मियों सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिससे निबंधन विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि यह गंभीर आपराधिक कृत्य है और विशेष टीम गठित कर जांच तेज कर दी गई है, जल्द ही सभी दोषियों की गिरफ्तारी होगी। इस खुलासे ने भूमि रजिस्ट्री व्यवस्था की पारदर्शिता और सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *