Araria News: जोगबनी सीमा पर नेपाल पुलिस की कार्रवाई: ₹2.5 लाख भारतीय मुद्रा के साथ एक नागरिक गिरफ्तार

अररिया, प्रिंस कुमार: Araria News भारत-नेपाल सीमा के रानी सीमा पर नेपाल पुलिस ने मंगलवार को एक भारतीय नागरिक को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रानी सीमा के एक नंबर बैरियर के समीप की गई। जिला पुलिस कार्यालय मोरंग की डीएसपी कोपिला चुड़ाल के अनुसार, हिरासत में लिए गए नागरिक की पहचान मनीष यादव (25 वर्ष), निवासी उत्तर प्रदेश, भारत के रूप में हुई है। प्रवक्ता कोपिला चुड़ाल ने बताया कि मनीष यादव पैदल ही भारत से नेपाल में प्रवेश कर रहा था। शंका के आधार पर उसे रोककर चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान उसके पास से 500 रुपये के नोटों की 5 गड्डियाँ, कुल ₹2,50,000 (दो लाख पचास हजार) की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद, उसे इलाका पुलिस कार्यालय रानी में रखा गया और आवश्यक अनुसंधान के बाद आगे की कार्यवाही के लिए राजस्व अनुसंधान कार्यालय इटहरी भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नेपाल में 100 रुपये से अधिक मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों के प्रचलन पर प्रतिबंध है। हालांकि, सीमा पर स्थित कई मनी एक्सचेंज काउंटरों पर धड़ल्ले से 500 रुपये के भारतीय नोटों का कारोबार होता है, जिस पर आमतौर पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इस कारण कभी-कभार भारतीय नागरिकों को, जिनके पास 500 रुपये के नोट मिल जाते हैं, परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *