New Delhi : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

New Delhi : भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली प्रभाग के पीआरओ संजय सिंह का जन्मदिन आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पत्रकार और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। अमित गांधी (राष्ट्रीय सचिव बीएसपीएस), धर्मेंद्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार स्नेह लता, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत भाटिया इत्यादि की मौजूदगी ने भावनात्मक ऊर्जाप्रदान की। दिल्ली प्रेस क्लब में आयोजित इस समारोह में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के अधिकारी अमित गांधी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया और संजय सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके नेतृत्व, संघर्षशीलता और पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की।

प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष एवं बिहार श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने भी संजय सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा— “संजय सिंह जी का व्यक्तित्व पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणास्रोत है। वे न केवल पत्रकारों की आवाज़ बुलंद करते हैं बल्कि संगठन को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। हम सभी उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से गर्व महसूस करते हैं। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव अमित गांधी ने कहा— “संजय सिंह जी ने हमेशा पत्रकारों की बेहतरी और संगठन की मजबूती के लिए काम किया है। उनका मार्गदर्शन हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। पत्रकारिता जगत उनके नेतृत्व में और अधिक सशक्त होगा। जन्मदिन समारोह में मौजूद पत्रकारों ने संजय सिंह के लम्बे और स्वस्थ जीवन की कामना की और उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन से पत्रकारिता और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *