अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

पूर्णिया: अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सदर थाना पुलिस ने 22 सितंबर 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टोटो वाहन सहित कुल 137.850 लीटर विदेशी शराब जप्त की है। इस दौरान मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान मोहम्मद आशिक (उम्र 19 वर्ष), पिता मोहम्मद एजुल, निवासी वार्ड संख्या 35, पूर्णिया सिटी, थाना सदर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें टोटो वाहन के माध्यम से शराब की ढुलाई की जा रही थी। छापामारी के दौरान जब्त की गई शराब और वाहन को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *