Kali Puja 2025

Kali Puja 2025: एक दिवसीय मां बमकाली पूजा एवं मेला संपन्न, 25 टन मिठाईयों का मां को लगा भोग

Kali Puja 2025

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Kali Puja 2025 टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सपाहा गांव में लगने वाला एकदिवसीय मां बमकाली की पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस पूजा में नेपाल, पश्चिम बंगाल, झाारखंड सहित अन्तर्जिला क्षेत्र से लाखो श्रद्धालु पहूंचे थे। इस दौरान लगभग दस टन मिठाईयों का मां के चरणों में भोग लगाया। ठीक इसी तरह इतनी भारी भीड़ को संभालने के लिए टीकापट्टी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ पुलिस ने सीसीटीवी का सहारा लिया था। इस पूजा का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ।

Kali Puja 2025

इस शोभा यात्रा में हजारो की संख्या में बजरंगदल, स्थानीय महिलाएं माथे पर कलष लेकर नदी से जल लेकर मां के चरणों में समर्पित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 25 टन मिठाईयों का चढावा चढाया गया। ठीक इसी तरह लाखो के सोने-चांदी के जेवरात मां के चरणों में श्रद्धालुओं ने अर्पित किया। मनोकामना पूरा होने पर यहां हजारो छागरों की बलि श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में समर्पित किया। मंदिर समिति द्वारा चढावा में चढे मिटाईयेां को क्षेत्र में घर-घर पहूंचाया, जबकि छागर के सिर को भी बंटवाया गया।

Kali Puja 2025

इस संबंध में षिक्षाविद सह ग्रामीण देवेंद्र कुमार देवी आदि ने बताया कि यहां एक ही दिन पूजा तथा मेला लगता है, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम तीन दिनों तक चलता रहता है। शक्ति की देवी मां बमकाली की इतनी शक्ति है कि यहां से कोई खाली नहीं लौटता है। कुछ इसी कारण यहां एक ही दिन लाखों की भीड़ उमड़ती है। इस मेले में आए दुकानदारों की भी मां की कृपा ऐसी बरसती है कि सबकी मनोकामना पूर्ण करते हुए लगभग सारा सामान विक्री करवा देती हैं, किसी को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ता है। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी थी कि टीकापट्टी से सपाहा सात किलोमीटर की दूरी तक देर रात तक घंटों जाम का नजारा देखने को मिला।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *