Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025

Categories

  • Bihar
  • BIHAR POLITICS
  • Bollywood
  • Business
  • Cricket
  • E-Papper
  • Editorial
  • finance
  • Hollywood News
  • IPL 2025
  • National News
  • Uncategorized
  • Viral News
  • अररिया
  • आरा
  • कटिहार
  • किशनगंज
  • कैमूर
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • गोपालगंज
  • टॉप न्यूज़
  • दरभंगा
  • देश-विदेश
  • नई दिल्ली
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पटना प्रमंडल
  • पश्चिम चंपारण
  • पूर्णिया
  • पूर्णिया प्रमंडल
  • बक्सर
  • बांका
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • भोजपुर
  • मधुबनी
  • मधेपुरा
  • महा कुम्भ
  • मुज़फ़्फ़रपुर
  • राजनीति
  • राजनीती
  • रोहतास
  • लखीसराय
  • शिक्षा
  • शिवहर
  • शेखपुरा
  • संपादकीय
  • समस्तीपुर
  • सहरसा
  • सारण
  • सीतामढ़ी
  • सीवान
  • सुपौल
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

pappu yadav : पूर्णिया एयरपोर्ट और हवाई किराए पर पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाए सवाल

By अंग इंडिया न्यूज़
March 29, 2025 3 Min Read
0

pappu yadav : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन और हवाई किराए की बढ़ती मनमानी को लेकर जोरदार आवाज उठाई। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ से सदन के माध्यम से सितंबर 2025 तक पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का आग्रह किया। गौरतलब है कि सांसद पप्पू यादव पहले भी कई बार नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर पूर्णिया एयरपोर्ट के शीघ्र संचालन के लिए ज्ञापन सौंप चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एक भी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नहीं है और पटना एयरपोर्ट की सीमित क्षमताओं के कारण यात्रियों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बोधगया, सीतामढ़ी और बिहार के अन्य बौद्ध तीर्थ स्थलों को ध्यान में रखते हुए बिहार में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा देने की भी मांग की।

Contents
  • हवाई किराए की मनमानी पर उठाए सवाल
  • एयरपोर्ट पर महंगे खान-पान की आलोचना
  • पायलट और एविएशन सेक्टर में युवाओं को अवसर
  • वन नेशन, वन टैक्स की मांग

हवाई किराए की मनमानी पर उठाए सवाल

लोकसभा में एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा, “हवाई किराया 30 सेकंड में 7,000 रुपये से बढ़कर 32,000 रुपये तक कैसे पहुंच जाता है?” उन्होंने सरकार से पूछा, “क्या हम पूंजीपतियों और एयरलाइंस कंपनियों के लिए काम कर रहे हैं या जनता की भलाई के लिए? सांसद ने सुझाव दिया कि हवाई टिकट की कीमतों पर निगरानी रखने के लिए एक स्वतंत्र कमेटी बनाई जाए, जिसमें डीजीसीए और संसद की संयुक्त कमेटी हो। साथ ही, उन्होंने मांग की कि त्योहारों, आपात स्थितियों और मेडिकल कारणों से यात्रा करने वालों के लिए टिकट के दाम निर्धारित किए जाएं ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।

एयरपोर्ट पर महंगे खान-पान की आलोचना

सांसद ने जीएमआर कंपनी द्वारा संचालित एयरपोर्ट्स पर महंगे खान-पान और अन्य सुविधाओं की कीमतों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि एक कोल्ड कॉफी 600-700 रुपये में बेची जाती है, जो आम जनता के लिए पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि एयरपोर्ट्स पर खान-पान की दरें नियंत्रित की जाएं ताकि यात्रियों को अनावश्यक आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।

पायलट और एविएशन सेक्टर में युवाओं को अवसर

सांसद पप्पू यादव ने देश में पायलट की कमी को दूर करने के लिए भारतीय युवाओं को अधिक अवसर देने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत की युवा प्रतिभा को एविएशन सेक्टर में बढ़ावा देने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए ताकि विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम हो।

वन नेशन, वन टैक्स की मांग

सांसद ने यह भी कहा कि सरकार को “वन नेशन, वन टैक्स” लागू करना चाहिए ताकि हवाई यात्रा, एयरपोर्ट फीस और अन्य करों में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता पर अनावश्यक कर थोप रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पप्पू यादव ने अपने संबोधन के अंत में केंद्र सरकार से मांग की कि पूर्णिया एयरपोर्ट का जल्द उद्घाटन हो, हवाई किरायों की बढ़ती दरों पर लगाम लगे, और आम आदमी के हित में ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार आम जनता की भलाई के लिए कार्य नहीं करती, तो यह सिर्फ पूंजीपतियों के हित में काम करने वाली सरकार कहलाएगी।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNEA NEWS | 32 नव नियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को जिला पदाधिकारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Next

RAJSATHAN NEWS : दया व करूणा है धर्म का मूल और सार – रणधा

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.