Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
सरस्वती पूजा को लेकर मीरगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
पूर्णिया

सरस्वती पूजा को लेकर मीरगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

By अंग इंडिया न्यूज़
January 16, 2026 1 Min Read
0

संवाददाता अंग इंडिया, पूर्णिया/आनंद यादुका/ आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता धमदाहा एसडीएम अनुपम ने की।
बैठक में प्रशिक्षु डीएसपी सह मीरगंज थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष चित्रा कुमारी, थानाध्यक्ष रौशन कुमार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अनुपम ने कहा कि सरस्वती पूजा आस्था और संस्कृति का पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने आयोजकों से समय पर प्रतिमा स्थापना, विसर्जन तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की।
वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने और अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने, स्वयंसेवकों की तैनाती और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Vijay Khema
Previous

सीमांत क्षेत्र पूर्णिया के विकास को लेकर विधायक विजय खेमका ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, बजट में विशेष प्रावधान की मांग

A huge crowd gathered at DM Vinod Duhan's public court; complaints of 80 complainants were heard directly.
Next

DM विनोद दूहन के जनता दरबार में उमड़ा जनसैलाब: 80 फरियादियों की शिकायतों पर हुई सीधी सुनवाई

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme