PATNA NEWS। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू जी का उदाहरण देते हुए जनता से कहा कि उन्हें लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। उन्होंने लालू जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं भी पास नहीं किया है, फिर भी उन्हें इस बात की चिंता है कि उनका बेटा बिहार का राजा बन जाए। उन्होंने कहा कि मैं लालू जी की शिकायत नहीं कर रहा हूं, उनकी तारीफ कर रहा हूं। लालू जी इतने अच्छे पिता हैं कि उनका बेटा 9वीं भी पास नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बने। दूसरी तरफ बिहार के आम लोग हैं जिनके बच्चों ने BA MA कर लिया है, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिली है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आम लोगों को इसकी चिंता नहीं है। अभी भी बिहार के लोग जाति और धर्म में उलझे हुए हैं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *