Bihar Election 2025,आनंद यादुका : धमदाहा विधानसभा के महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों पंचायतों में सघन जनसम्पर्क कर जनता से अपने लिए वोट मांगने का काम किया । जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के साथ महागठबंधन के दर्जनों नेताओ सहित हजारों लोग मौजूद थे । जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान महागठबंधन प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने जगह जगह लोगों को संबोधित करने का काम भी किया । जनसम्पर्क अभियान के दौरान सभा को संबोधित करते हुए राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने कहा कि धमदाहा में बदलाव के लिए, राशन चोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए, गरीब बंचित समाज के उत्थान के लिए आपलोग तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करें और महागठबंधन प्रत्याशी को जिताने का काम करें ।

उन्होंने कहा कि धमदाहा में राजद की जीत के साथ बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी और हर माँ बहनों को प्रति महीना 2500 की रकम के साथ हर परिवार में एक सरकारी नौकरी का वादा पूरा होगा । जनसम्पर्क अभियान के दौरान राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को सभी जगहों पर जनता का भरपूर समर्थन मिला । इस दौरान राजद प्रत्याशी के साथ साथ महागठबंधन के सभी दलों के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *