Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर पूर्णिया जिला में निर्वाचन तैयारियों को लेकर शनिवार को महानंदा सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक महोदय की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सातों विधानसभा क्षेत्रों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम अंशुल कुमार ने पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन की समग्र तैयारियों, विभिन्न कोषांगों जैसे प्रशिक्षण, विधि-व्यवस्था, ईवीएम, स्वीप, आदर्श आचार संहिता, मीडिया, व्यय अनुश्रवण, बज्रगृह एवं अर्द्धसैनिक बल कोषांगों की अद्यतन स्थिति से प्रेक्षक महोदय को अवगत कराया।

प्रेक्षक महोदय ने चुनावी तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, स्वच्छता एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। वहीं, बॉर्डर और चेकपोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाने और हर जांच की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

मीडिया और सोशल मीडिया की समीक्षा के दौरान प्रेक्षक महोदय ने कहा कि किसी भी भ्रामक या भड़काऊ समाचार का तत्काल खंडन किया जाए तथा संबंधित के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्याशियों द्वारा आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी का प्रकाशन अनिवार्य है, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वीप गतिविधियों की समीक्षा के क्रम में प्रेक्षक महोदय ने मतदाता जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया, ताकि 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *