Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

PURNEA NEWS : पूर्णिया विधानसभा से निषाद समाज ने डॉ. संजीव कुमार को सर्वसम्मति से चुना प्रत्याशी, BJP से टिकट की जोरदार मांग

By अंग इंडिया न्यूज़
May 23, 2025 2 Min Read
0

PURNEA NEWS : पूर्णिया शहर स्थित सहयोगी नर्सिंग होम के निचले तल में शुक्रवार को निषाद समाज का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार को सर्वसम्मति से अपना प्रत्याशी घोषित किया गया। इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ ही समाज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष से डॉ. संजीव कुमार को पार्टी का टिकट देने की जोरदार मांग की है।

इस सम्मेलन में मुनींद्र महलदार की अध्यक्षता और कामख्या महलदार के कुशल मंच संचालन में सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के सदस्य शामिल हुए। डॉ. संजीव कुमार के नाम की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया, जिसमें दिनेश मुखिया सहित कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

निषाद समाज ने प्रेसवार्ता कर बताया कि डॉ. संजीव कुमार एक ऐसे जनसेवक हैं जो लंबे समय से समाज के बीच रहकर निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि अजीत सरकार के बाद अब तक कोई ऐसा नेता नहीं आया जो उनके दुःख-दर्द को समझ सके। एक वक्ता ने कहा, “हमने हमेशा हिंदू के नाम पर भाजपा को वोट दिया, पर हमारे मुद्दे अनसुने रहे। अब हमें ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो हमारे लिए आवाज़ उठाए।” डॉ. संजीव कुमार के स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की भी खूब सराहना की गई, यह कहते हुए कि “जब कोई सरकारी अस्पताल में घंटों भटकता है, डॉ. संजीव कुमार तुरंत इलाज कर हमें राहत देते हैं। उनका व्यवहार, समर्पण और सेवा भावना ने समाज को उनके साथ खड़ा कर दिया है। उन्होंने हमारे समाज को जोड़ा है।”

सम्मेलन में यह भी स्पष्ट किया गया कि चाहे डॉ. संजीव कुमार को भाजपा से टिकट मिले या नहीं, निषाद समाज उनके साथ पूरी मजबूती और एकजुटता से खड़ा रहेगा। समाज ने घोषणा की कि वे चुनाव में हर कदम पर डॉ. संजीव के साथ रहेंगे। यह सम्मेलन निषाद समाज में बढ़ती राजनीतिक जागरूकता और एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आया है, और यह सामूहिक निर्णय आगामी चुनावी समीकरणों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस दौरान मुनींद्र महलदार, तारणी महलदार, महेश महतदार, किनू महलदार, अरुण महलदार, कामख्या मदलदार, दिनेश मुखिया, कृत्यानंद महलदार, हेमलाल महलेदार, अशोक महलदार, दिलीप महलदार, अर्जुन महलदार, वासुदेव महलदार, कमल महलदार, सदानंद महलदार और रामानंद महलदार सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

Tags:

PURNEA NEWSPURNEA NEWS: Nishad community unanimously chose Dr. Sanjeev Kumar as the candidate from Purnia assemblystrong demand for ticket from BJP
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

RAJASTHAN NEWS : जल कुण्डी अभियान से अबोल पशुओं को मिल रहा सम्बल

Next

PURNEA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय विवाद: छात्र नेताओं का पलटवार, ‘बंधक बनाने का आरोप निराधार, विश्वविद्यालय में शिक्षा माफिया हावी’

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme