PURNEA NEWS : पूर्णिया में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का भव्य स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं से बोले – ‘नीतीश कुमार के विकास कार्य जनता तक पहुंचाएं’

PURNEA NEWS : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्रवण कुमार का फणीश्वरनाथ रेणु और स्वतंत्रता सेनानी बाबू अनुप लाल मेहता की पावन धरती पूर्णिया में भव्य स्वागत किया गया। जदयू के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार मेहता ने जदयू के संगठनात्मक रूप से सक्रिय दर्जनों साथियों के साथ पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू संगठन के समर्पित साथियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एनडीए गठबंधन और अपने नेता नीतीश कुमार द्वारा पिछले 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों को आम जनता, खासकर महिलाओं तक पहुंचाएं।

इस मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रूपौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कलाधर मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष शंभु प्रसाद मंडल, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राजू कुमार मंडल, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अंजन कुमार सिंह, जिला महासचिव रूपेश कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष मुरारी सिंह, भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, बी. कोठी प्रखंड अध्यक्ष माधव कुमार मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण मंडल, जिला महासचिव शंकर शर्मा, ललन कुमार मेहता, युवा जदयू नेता सोनू कुमार मेहता, अजय कुमार मंडल, ललन कुमार राय, छात्र नेता आशीष आनंद, अररिया जदयू के जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, पूर्णिया जदयू के नगर अध्यक्ष अविनाश सिंह, महेंद्र मंडल, शैलेन्द्र मंडल सहित दर्जनों जदयू के साथी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *