PURNEA NEWS/विमल किशोर : अमौर -प्रखंड के बड़ा ईदगाह पंचायत के वार्ड नंबर 5 सरवेली गांव में रात के करीब 2.30 बजे अचानक आग लगने से पांच परिवार का तीन रहने एवं दो ग्वाहल का घर जलकर राख हो गया है।जिसमें अकील, नजाम, सलाम, कलाम, इकराम का घर शामिल है। आग लगी की घटना में ट्रैक्टर, थ्रेसर, पंप सेट भी जल गए हैं।साथ ही इस आगलगी की घटना में मो कलाम भी बुरी तरह से झुलस गए हैं जिसका इलाज पुर्णिया के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।साथ ही दो गाय जल कर मर गए ,एक बुरी तरह से झुलस गए हैं।आग लगने की इस घटना में घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया रात में हम सभी सो रहे थे कि अचानक करीब 2.30 बजे जो अचानक से आग की लपट देखने को मिली। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। आग् लगने की शोर सुन क जब तक आस-पास के लोग जुटते तब तक आग ने पांच परिवारों के घर को अपने आगोश में ले लिया।जिसमें घर का अनाज,बर्तन, नगद , ट्रैक्टर, थ्रेसर, पंप सेट, मवेशी सहित अन्य का सामान जलकर राख हो गया।साथ एक व्यक्ति भी झुलस गए हैं।वही मौके पर राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचे और मुआयना किया,जो बताया कि रहने के तीन घर जले है ,बाकी के कई घर जलावन के और घास घुसा का जला हुआ है।ये तीनो का रिपोर्ट तैयार कर भेजा जा रहा है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *