एसपी के निर्देश पर पूर्णिया में ज्वेलरी दुकानों का पुलिस ने किया निरीक्षण

पूर्णिया: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित ज्वेलरी दुकानों का पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा अलार्म, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही दुकानदारों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *