पूर्णिया विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला : BBA-BCA-CND नामांकन अब समर्थ से, MCA को मिली हरी झंडी

पूर्णिया : पूर्णिया विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति की अध्यक्षता में नामांकन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधि प्रत्यक्ष व ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। बैठक में व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों में पारदर्शी व सुव्यवस्थित नामांकन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

समिति ने तय किया कि BBA, BCA और CND पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु शीघ्र अधिसूचना जारी की जाएगी। वर्ष 2026 से पूरी नामांकन प्रक्रिया ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से संचालित होगी। चयन 10+2 के अंकों और आरक्षण रोस्टर के अनुरूप किया जाएगा। इसके लिए समर्थ नोडल पदाधिकारी को पोर्टल संबंधी सभी तैयारियाँ तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

यह भी स्पष्ट किया गया कि नामांकन केवल उन्हीं संस्थानों में होगा जो AICTE, विश्वविद्यालय और बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त हैं। इस संदर्भ में DSW कार्यालय को निर्देशित किया गया है कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी संस्थानों से आवश्यक मान्यताओं की स्थिति पर त्वरित पत्राचार कर पुष्टि सुनिश्चित करे।

बैठक में विश्वविद्यालय में MCA पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय भी लिया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon