Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNEA NEWS;पूर्णिया प्रमंडल में समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक, योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

By अंग इंडिया न्यूज़
February 20, 2025 2 Min Read
0

PURNEA NEWS; पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त श्री राजेश कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमंडलीय सभागार में प्रमंडलीय समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंतरिक संसाधन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ग्रामीण विकास, सात निश्चय, अभियंत्रण विभाग, बाल परिवहन समिति, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, और सैरात से संबंधित अद्यतन कार्यों की प्रगति एवं उपलब्धियों की जिलावार विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जिलों के जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, वन संरक्षक, अपर समाहर्ता राजस्व, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त महोदय ने विभागवार योजनाओं की कार्य प्रगति और उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की और समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना हमारा प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए। मद्यनिषेध के तहत पुरानी वाहनों की नीलामी, शराब विनष्टि और संबंधित वादों में समयबद्ध कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए, जिससे इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके।

राजस्व और भूमि सुधार विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने भू-हस्तांतरण के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बाढ़ आपदा की समीक्षा में आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से पूर्व तैयारियां 15 मई 2025 तक पूरी करने का आदेश दिया।

पशुपालन विभाग और आवास योजना के संदर्भ में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में पशु चिकित्सा वाहन कैंप आयोजित किए जाएं और आवास योजना से संबंधित शिकायतों का निपटारा 15 जून 2025 तक किया जाए।

पैक्स गोदाम निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया। अंत में आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को सरकार की योजनाओं के निष्पादन में पारदर्शिता और गति लाने के लिए निर्देशित किया।

Tags:

purnia-division-in-saman
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNEA NEWS; वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में आयोजित रैली में सांसद पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर बोला जोरदार हमला

Next

PURNEA NEWS; पूर्णिया में आयकर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}