PURNEA NEWS; जिला कोषागार कार्यालय में आयकर अधिकारी श्री प्रसून कुमार झा की अध्यक्षता में टीडीएस प्रावधानों पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 33 अधिकारियों ने भाग लिया।

सेमिनार में आयकर अधिनियम 1961 के तहत टीडीएस कटौती, जमा और रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अध्याय VI ए के तहत गलत रिफंड दावों से बचने के बारे में भी अधिकारियों को जागरूक किया गया।

अधिकारियों को टीडीएस संबंधी एक पुस्तिका भी वितरित की गई। कार्यक्रम में डीएलएओ, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री नवल किशोर यादव सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। सेमिनार के बाद प्रश्नोत्तर सत्र में अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *