PURNIA NEWS : पूर्णिया के ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स में बुधवार को महिंद्रा की नई SUV XUV 3XO REVX सीरीज़ का भव्य अनावरण हुआ, जिसमें शहर की चिकित्सा, औद्योगिक और बैंकिंग जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने गाड़ी के फीचर्स की सराहना करते हुए इसे सीमांचल क्षेत्र के ग्राहकों के लिए एक “फ्यूचर रेडी” वाहन बताया। स्टाइलिश डुअल टोन डिज़ाइन, शक्तिशाली mStallion इंजन, 6 एयरबैग, Alexa वॉइस असिस्टेंट, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे अत्याधुनिक फीचर्स से लैस यह SUV तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.94 लाख है।

मौके पर महिंद्रा के फाइनेंसिंग पार्टनर्स और प्रमुख बैंकों ने ऑन-द-स्पॉट लोन सुविधा भी मुहैया कराई, जिससे ग्राहकों को खरीद प्रक्रिया में बड़ी राहत मिली। आयोजन के अंत में विशिष्ट ग्राहकों को सम्मानित किया गया और टेस्ट ड्राइव के लिए विशेष सत्र रखा गया, जिसमें लोगों ने गाड़ी की स्मूद परफॉर्मेंस और साइलेंट केबिन की जमकर तारीफ की।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *