जिला पदाधिकारी ने विभिन्न स्थलों का किया औचक निरीक्षण
पूर्णिया: पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने मंगलवार को जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और सुविधाओं की समीक्षा के उद्देश्य से क्षेत्र भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने यातायात पुलिस थाना मधुबनी, पशुपालन भवन, इंदिरा गांधी स्टेडियम तथा रणभूमि मैदान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया।